क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर देर रात तक रहली में एसडीएम और तहसीलदार ने पेट्रोल पंपों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। डीजल पेट्रोल की कमी होने सम्बन्धी अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर ज्यादा मांग आ रही है । पेट्रोल पंपों पर जाकर एसडीएम कुलदीप पाराशर और तहसीलदार राजेश पांडे ने लोगों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि नियमित रूप से ऑयल कंपनियां सप्लाई कर रही हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी जरूरत के अनुसार ही वाहनों में डीजल पेट्रोल डलवाएं, जिससे मांग और आपूर्ति में संतुलन बना रहेगा। पंप संचालकों को भी रहली और गढ़ाकोटा में अलग अलग बैठक कर निर्देश दिए गए हैं कि बॉटल इत्यादि में पेट्रोल न दें। पर्याप्त स्टॉक रखें जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे । पुलिस के अधिकारी निरंतर पंप संचालकों के संपर्क में हैं और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर अविलंब मौके पर जाकर सहयोग कर रहे हैं। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/03/2026