सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार 30 एवं 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।जारी आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है जिसमें तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी को कटरा चौकी एवं कोतवाली सागर क्षेत्र, तहसीलदार राहुल गौड़ को मोतीनगर थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार श्री प्रतीक रजक को कैंट थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार प्रवीण दुबे को सिविल लाइन थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार रतनसिंह गौड़ को बाघराज माता मंदिर क्षेत्र, नायब तहसीलदार श्री देवेंद्र पटेरिया को मकरोनिया थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार श्री हरिमोहन नायक को गोपालगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियुक्त किया गया है।कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करेंगे, उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/03/2026