शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, द्वादशी, सोमवासरे, मघा नक्षत्रे, शुभ योगे, वालव करणे, सिंह की चंद्रमा, ध्वांक्ष योगे, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, जिद्दी, हठी, स्वाभिमानी, अभिनेता, व्यापारी, उद्योगपति, शिक्षक लेक्चरार, प्रोफेसर, संत महात्मा, योगी, ट्रस्टी, मठ निर्माणकर्ता, तथा विधायक पार्टी, संगठक, राजमंत्री, गर्वनर होगा। मेष राशि :- कार्यकुशलता से संतोष तथा मनोबल उत्साह वर्धक अवश्य बना ही रहेगा। वृष राशि :- स्वभाव में खिन्नता होने से हीन भावना से बचिए तथा झगड़ा होने की संभावना होगी। मिथुन राशि :- अशांति तथा विषमता से बचिए तथा झगड़ा होने की संभावना बनेगी। कर्क राशि :- स्त्रीवर्ग से भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- आलोचनाओं से बचिए, कार्य कुशलता से संतोष होगा, ध्यान रखे। कन्या राशि :- धीमी गति से सुधार अपेक्षित हो तथा समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तुला राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास, गुप्त शत्रुओं से चिंता तथा कुटुम्ब को परेशानी हो। वृश्चिक राशि :- योजना फलीभूत हो तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, तथा कार्य अवरोध होगा। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्या कष्ट प्रबल हो तथा वृथा धन का व्यय अवश्य होगा। मकर राशि :- कुटुम्ब में सुख, मानप्रतिष्ठा बढ़े, दो लोगों से मेल मिलाप होगा। कुंभ राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल, दैनिक गति मंद तथा बिगड़े कार्य अवश्य ही बने। मीन राशि :- कार्य व्यवसाय में अनुकूलता बनेगी, समृद्धि के साधन अवश्य जुटायेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका