शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, चर्तुदर्शी, बुधवासरे, उत्तरा फाल्गुन नक्षत्रे, वृण योगे, वल करणे, कन्या की चंद्रमा, राक्षस योगे, तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, जिद्दी, हठी, सैनिक, सिपाही, कमांडर, बिग्रेडियर, कर्नल तथा सेना नायक दरोगा तथा एसपी, आईजी विभाग का प्रधान कुशल वक्ता, अधिवक्ता होगा। मेष राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष रुप से सतर्क रहे, शारीरिक कष्ट। वृष राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से कार्य बाधा होगी तथा थकावट बेचैनी अस्थिरता होगी। मिथुन राशि :- कुटुम्ब से तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, विघ्न । कर्क राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखे तथा अनायास विरोध होगा। सिंह राशि :- स्त्रीवर्ग से कष्ट व चिंता, उत्तम व्यवसाय रहेगा। कन्या राशि :- अधिकारियों से तनाव, क्लेश से बचिए, दैनिक कार्यगति में बाधा। तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखे, अग्निचोट आदि से बचे। वृश्चिक राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य में बाधा होगी, ध्यान रखे। धनु राशि :- व्यवसाय में बेचैनी, तनाव बनाए रहे, परिश्रम विफलता हो। मकर राशि :- चोट कष्ट आदि, समय बनेगा, अशुद्ध गोचर रहने से कार्य हानि। कुंभ राशि :- स्त्रीवर्ग संतान से तनाव, क्लेश व अशांति मानसिक विभ्रम। मीन राशि :- समय ठीक नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखे तथा अनायास विभ्रम से बचे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका