29-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मध्य दिल्ली की हौज काजी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8.505 किलोग्राम गांजा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी बिहार से मैंगो ब्रीड गांजा लाकर दिल्ली में बेचते थे। यह कार्रवाई एक स्मैक उपभोक्ता से मिली जानकारी के आधार पर की गई, जिससे गिरोह के दिल्ली और बिहार में सक्रिय होने का खुलासा हुआ। मध्य जिला के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, 24 मार्च को हौजकाजी पुलिस को एक्सेलसियर सिनेमा के पास एक गली में अवैध नशे के कारोबार की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां मोहम्मद अली नामक व्यक्ति स्मैक का सेवन करते हुए पकड़ा गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/29/ मार्च/2026