29-Mar-2026
...


नागपुर, (ईएमएस)। मध्य रेलवे के नागपुर डिवीज़न में एक लोको पायलट के सुसाइड करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उसने रेलवे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान फांसी लगा ली। सुसाइड करने वाले लोको पायलट का नाम सुधाकर चुनारकर है। वह चंद्रपुर ज़िले का रहने वाला था। हॉस्पिटल में लोको पायलट के सुसाइड करने से नागपुर रेलवे डिवीज़न में सनसनी मच गई है। सुधाकर ने सुसाइड क्यों किया? इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। रेलवे इस घटना की पूरी जांच करेगा। सुधाकर के सुसाइड की सही वजह क्या है? इसका पता लगाने के लिए रेलवे पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुधाकर चुनारकर कुछ दिन पहले बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सुधाकर चुनारकर ने हॉस्पिटल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डिवीज़नल रेलवे मैनेजर हॉस्पिटल पहुंचे। सुधाकर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि हालात की समीक्षा करने के बाद घटना की जांच की जाएगी। क्या सुधाकर चुनारकर ने घरेलू वजहों से सुसाइड किया या काम की कोई वजह थी? इसकी जांच की जा रही है। संतोष झा-२९ मार्च/२०२६/ईएमएस