- मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचते थे, परिवार में तीन बच्चे ब्यावरा(ईएमएस)l सुठालिया कस्बे में शनिवार शाम 6 बजे 50 साल के शख्स का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना कॉलेज के पास यादव पेट्रोल पंप के सामने जंगल की है। जब आने-जाने वाले लोगों ने शख्स को फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और सुठालिया अस्पताल पहुंचाया। सुठालिया थाना प्रभारी अनिल राहौरिया ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मौत की वजहों का पता लगाया जा रहा है। रविवार को सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। - मिट्टी के बर्तन बनाते थे राधेश्याम जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम प्रजापति पेशे से कुम्हार थे और मिट्टी के बर्तन बनाकर अपना गुजारा करते थे। उनके तीन बच्चे हैं और इस अचानक हुई घटना से उनका पूरा परिवार सदमे में है। -निखिल/ब्यावरा/29/3/2026