क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) होटल प्रेसीडेंट में जैन इंजीनियर्स सोसायटी (जे.ई.एस.) फाउंडेशन बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक साधारण सभा (ए.जी.एम.) आयोजित की गई जिसमें देश भर के पदाधिकारी, ट्रस्टीज एवं परम संरक्षक शामिल हुए। सभा में इंजी राजेंद्र सिंह जैन (संस्थापक अध्यक्ष) ने सभा में उपस्थित सदस्यों के समक्ष नवीन अध्यक्ष पद के लिए ट्रस्टी इंजी महेन्द्र पहाड़िया, इंदौर का नाम सुझाया जिसका इंजी अतुल जैन, इंजी शरद सेठी एवं अन्य ने समर्थन किया तत्पश्चात उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जेस फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने के बाद इंजी महेन्द्र पहाड़िया ने संस्थापक अध्यक्ष इंजी राजेंद्र सिंह जैन के मार्गदर्शन में जेस फाउंडेशन बोर्ड 2026-28 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है। तीन उपाध्यक्ष इंजी पीसी छाबड़ा, जयपुर और इंजी शरद सेठी, भोपाल, इंजी अतुल जैन, उज्जैन, महासचिव - इंजी निकेतन सेठी, इंदौर, संयुक्त सचिव - इंजी सुनील संघवी, इंदौर, कोषाध्यक्ष - इंजी देवेन्द्र कुमार जैन, भोपाल तथा दो सदस्य इंजी राजीव कुमार जैन, जयपुर, इंजी आनंद मिश्रीकोटकर, छत्रपति संभाजी नगर। सभा के अंत में वर्तमान महासचिव इंजी पीसी छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की गई। आनंद पुरोहित/ 29 मार्च 2026