राष्ट्रीय
29-Mar-2026


-एक-एक चीज की ली जानकारी, बोलीं- अयोध्या के लिए जहाज कब जाना शुरू होंगे नोएडा,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान कहा कि हमारी कोशिश है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में यात्रा कर सके। पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल बिल्डिंग पर जेवर क्षेत्र से आई महिआओं ने इसे चरितार्थ करने का प्रयास किया। महिलाओं की टोली हवाई चप्पल पहने सीधे टर्मिनल के गेट पर पहुंची और एक-एक चीज की वहां मौजूद लोगों से जानकारी लेते हुए पूछा की यहां से अयोध्या के लिए जहाज कब जाना शुरू होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकार्पण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जेवर के अलग-अलग गांव की हवाई चप्पल पहने महिलाएं सीधे एयरपोर्ट पहुंची। महिलाओं के हाथों में मवेशियों के लिए खेतों से चारा बांध कर लाने वाली तिरपाल लगी थी। एयरपोर्ट टर्मिनल पर पहले से मौजूद लोग महिलाओं की बातों को सुनकर चौक गए। महिलाएं ग्रुप में टर्मिनल पर फोटो खिंचाने के बाद उड़ाने शुरू होते ही अयोध्या जाने की बात करते हुए वापस लौट गईं। लोकार्पण कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी प्रीति चौधरी की ड्यूटी लगी थी सुबह जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल पर ड़यूटी के लिए निकली तो उनकी बेटी ने पूछा कि आप कहां जा रही हो प्रीति चौधरी ने जबाव दिया कि एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पीएम मोदी और सीएम योगी आ रहे है, जिसके बाद उनकी बेटी ने दोनों को देखने की जिद की और मां के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची। प्रीति ने ड्युटी के साथ-साथ बेटी की भी जिद पूरी की। प्रयागराज के हंडिया निवासी प्रशांत कुमार नोएडा आए हुए थे उन्हें जेवर में पीएम मोदी के एयरपोर्ट लोकार्पण की जानकारी मिली तो कार्यक्रम देखने जेवर पहुंच गए, उन्होंने काले कपड़े पहने हुए थे प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। प्रशांत ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि काले कपड़ों से प्रवेश नहीं मिलेगा। कार्यक्रम में पहुंचकर भी शामिल नहीं होने का उन्हें बेहद दुख है। कार्यक्रम में स्विटजरलैंड से आए परिवारों के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे थे भीड़ ज्यादा होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर उमस बढ़ रही थी जिससे परेशान स्विस बच्चे बार-बार पंडाल से बाहर निकलकर जा रहे थे लेकिन वहां भी धूप तेज होने की वजह से परेशान दिखे। सिराज/ईएमएस 29मार्च26