- नोएडा में रोबोट की सबसे बड़ी फैक्ट्री नोएडा (ईएमएस)। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा मे रोबोट फैक्ट्री स्थापित की गई है। नोएडा के 156 सेक्टर के औद्योगिक क्षेत्र में यह फैक्ट्री रोबोट निर्माण का कार्य कर रही है। इस इंडस्ट्री में हर साल एक लाख रोबोट बनाने का लक्ष्य है। इस फैक्ट्री में कई तरह के रोबोट तैयार किए जाएंगे। इस काम में लगभग 700 से अधिक इंजीनियर रोबोट निर्माण के कार्य में लगे हैं। इस कंपनी का नाम एडवर्ब है। इसकी दो फैक्ट्री हैं एक फैक्ट्री का नाम बॉट वेली है। जो लगभग ढाई एकड़ में फैली है। यहां पर रिसर्च और डेवलपमेंट का का काम होता है। इस केंद्र से 40 किलोमीटर दूर 15 एकड़ में बॉट वर्स वर्ष नाम की फैक्ट्री बनी हुई है। जिसकी क्षमता 1 लाख रोबोट प्रतिवर्ष बनाने की है। जब यह कंपनी पूरी क्षमता के साथ काम शुरू करेगी। तब दुनिया की दूसरी बड़ी रोबोट फैक्ट्री का दर्जा हासिल कर पाएगी। भारत में जो रोबोट तैयार किये जा रहे हैं। उनमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पूर्णत स्वदेशी हैं। दोनों फैक्ट्री हाई लेवल ऑटोमेशन पर काम कर रही हैं। पावर कट का पूरा सिस्टम सोलर एनर्जी पर संचालित होता है। यहां पर छोटे से छोटे काम रोबोट से कराये जा रहे हैं। कंपनी के इंजीनियरों का कहना है। जल्द ही इस कंपनी के बने रोबोट विभिन्न कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में नजर आएंगे। रोबोट को फिजिकल एआई से ट्रेंड किया जा रहा है। जो कमाण्ड कोडिंग के जरिए इंसानों की तरह व्यवहार करने लगेंगे। भारत रोबोट के क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस कंपनी के पास अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट के कई देशों से आर्डर मिले हैं। एसजे / 29 मार्च 26