- दर्शन के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ बिलासपुर (ईएमएस)। सिरगिट्टी शुभम् विहार में श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा महोत्सव में शनिवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात्रि 9 बजे पूजा पंडाल में मां सोलापुरी का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार कोलकाता की मां काली के स्वरूप में किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। कुमकुम पूजा व लक्की ड्रा के विजेताओं की गई घोषणा कार्यक्रम के दौरान आयोजित कुमकुम पूजा एवं पूजा कूपन लक्की ड्रा के विजेताओं की घोषणा भी की गई। जिसमें प्रथम बी. ज्योति ,द्वितीय स्थान क्षमा तिवारी ,तृतीय स्थान एन. लक्ष्मी,चतुर्थ स्थान एन. लावण्या और पंचम स्थान एम. शारदा रही।वही पूजा फ्री लक्की ड्रा विजेता में गायत्री, रामबाई मानिकपुरी, एस. मीनाक्षी राव विजेता रही।समिति द्वारा सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आज होगा महा कुंभम पूजा: निकलेगी भव्य शोभायात्रा समिति ने जानकारी दी है कि 29 मार्च, रविवार दोपहर 12 बजे महा कुंभम पूजा का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर 21 प्रकार के पारंपरिक व्यंजन 21 विशाल थालियों में सजाकर न्यू लोको कॉलोनी से शुभम् विहार हरदी रोड स्थित पूजा पंडाल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा में डोल, ताशा, डफली और पारंपरिक काली नृत्य की प्रस्तुति के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होंगे और देवी मां को भोग अर्पित करेंगे। महा कुंभम पूजा का धार्मिक महत्व महा कुंभम पूजा दक्षिण भारतीय परंपरा की एक प्राचीन और महत्वपूर्ण विधि है, जिसमें कुंभ यानी कलश को देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।मान्यता है कि कुंभ में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है, जो समृद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है।इस पूजा में 21 प्रकार के नैवेद्य अर्पित करने का विशेष महत्व है। वैदिक परंपरा में संख्या 21 पूर्णता और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। समिति के लोग रहे उपस्थित आयोजन में यू. मुरली मनोहर, प्रेम लाल चौहान, एन. गोविंद राजू, पोट्टी भीष्म राव, राजेश्वर राव, एम. तवुडू, साई राम शर्मा, एन. रमना मूर्ति, पी.एन. राजू, ओम प्रकाश जायसवाल, संजीव पाल, बुड्डा रामा वेद रात्रि, एस. वेणुगोपाल, यू. ज्योति, पोट्टी वरलक्ष्मी, जोगी दमयंती, एन. लक्ष्मी, एन. लावण्या, अनिता, पी. अनिता, पोली रत्नम, बी. मोनिका, बी. ज्योति, क्षमा तिवारी, लिपिका चक्रवर्ती, मंजू पटेल, अंजू साहू, एम. ज्योति उपस्थित रहे। मनोज राज 29 मार्च 2026