क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) 29 लाख रुपए की ठगी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपी ने इस ठगी की वारदात को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रापर्टी बेचने के नाम पर अंजाम दिया। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी का नाम राजेश कुशवाहा इसके दो अन्य साथी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार भुवनेश्वर राव, ब्रह्मदीप परिहार और दत्त पचौरी तीनों निवासी सुदामा नगर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा बताया था कि राजेश पिता बाबू सिंह कुशवाह निवासी नादिया नगर ने अपने साथियों आशीष पारीक जैन और लव कुशवाह के साथ मिलकर बेलमोंट पार्क, केलोद हाला में फ्लैट बेचने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की। उक्त आरोपियों ने उनके खाते से 29 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए और इसके बाद फरार हो गए। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(2) और 61 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी राजेश कुशवाहा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने साथियों के साथ मिलकर ठगी करना कुबूल लिया है। पुलिस आशीष पारीक जैन और लव कुशवाह की तलाश कर रही है। आनंद पुरोहित/ 01 अप्रैल 2026