नई दिल्ली (ईएमएस)। बवाना के मंगेशपुर इलाके में एक घोषित बदमाश के बेटे की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव एक खेत में मिला है। मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में हुई है। 29 मार्च को वह दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गया था। उसके बाद वापस नहीं आया है। मंगलवार को उसकी पत्नी ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें एक पुरुष का शव सड़ी-गली हालत में मिला, जिसे शुरू में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026