बिलासपुर (ईएमएस)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं वित्तीय विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अवसर एवं चुनौतियां विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल दुबे रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डी. के. श्रीवास्तव (विशेष कार्य अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग) उपस्थित रहे।डॉ. श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों ने पूछे सवाल, विषय को समझा कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग की डॉ. सुमोना भट्टाचार्य ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लेते हुए नीति के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझने का प्रयास किया।इस संवादात्मक सत्र ने छात्रों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर विभाग के आदित्य प्रताप, महेंद्र मेहता, खेमेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मनोज राज 29 मार्च 2026