क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


- रामनवमी पर आस्था और परंपरा का संगम मण्डला (ईएमएस)। पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर कलेक्टर निवास में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विधि-विधान के साथ कन्यापूजन कर मां दुर्गा के स्वरूप बालिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कन्याओं के चरण पूजन कर उन्हें तिलक लगाया तथा प्रसाद एवं उपहार भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है और उनका सम्मान करना हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कन्यापूजन के इस आयोजन में परिवारजन उपस्थित रहे। ईएमएस / 29/03/2026