क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) जिले के मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ररी गांव में रविवार को सरसों की थ्रेसिंग के दौरान हादसे में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, ररी गांव निवासी संतोष पिता मातादीन शर्मा (48) अपने खेत में सरसों की फसल की थ्रेसिंग करवा रहे थे। इसी दौरान थ्रेसर मशीन में सरसों का बंडल सही तरीके से नहीं जा रहा था। किसान ने उसे पैर से अंदर धकेलने की कोशिश की, तभी अचानक थ्रेसर मशीन ने उनके पैर को पकड़ लिया। देखते ही देखते उनका बायां पैर मशीन में बुरी तरह फंस गया और शरीर भी थ्रेसर की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद चालक ने तुरंत मशीन बंद की, लेकिन तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस में मर्ग कायम कर लिया है |