- एचएच ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट की पहल पर हुआ आयोजन - सभी धर्म के लोगो ने की शिरकत, आपसी एकता कायम रखने पर दिया जोर भोपाल(ईएमएस)। समाज सेवा के क्षेत्र में बीते लंबे समय से निस्वार्थ कार्य करने वाली एचएच ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा ईद के त्यौहार के मौके पर भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम का एसवी पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया। खुबसूरत प्रोग्राम में शहर के सभी धर्मो के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहॉ मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। और गरीब, जरुरतमंदो की मदद को अपना मकसद बनाते हुए एसएच ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट बीते कई सालो से लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य करता आ रहा है, और आगे भी करता रहेगा। आपसी भाईचारे की जीती जागती मिसाल बने इस ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान सामूहिक मिलन, संवाद और प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि सामाजिक एकता बनाये रखने के लिये भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहेगा। जुनेद / 29 मार्च