क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


- पहले ऐप इंस्टॉल कराकर एक्सेस हैक कर की ऑनलॉइन शांपिग - फिर बैंककर्मी बनकर फोन लगाया और खाते से लाखो रुपये उड़ा दिये भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में सायबर ठगी का एक बेहद शातिराना मामला सामने आया है। यहॉ जालसाजों ने एक कारोबारी को थोड़ी देर में ही दो बार अपना निशाना बनाते हुए 5.5 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगो ने पहले बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर फरियादी के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल कराते हुए उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपियो ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। ऑनलॉइन शांपिग करने के बाद जालसाजो ने बैंक कर्मचारी बनकर खुद ही फरियादी को फोन लगाकर उसके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग किये जाने की बात कही। कारोबारी घबरा गया और उसके इंकार करने पर बैंक कर्मचारी बने स्कैमरो ने उसकी मदद करने का कहते हुए उसका क्रेडिट कार्ड तुरंत ही ब्लॉक करने के बहाने दो बैंक खातो से साढ़े पॉच लाख की रकम उड़ा दी। बाद में फरियादी कारोबारी ने ठगी की शिकायत अशोका गार्डन थाना और स्टेट साइबर पुलिस कार्यालय में की है। - पहले बिल जमा न होने पर दी बिजली कनेक्शन काटने की धमकी जानकारी के अनुसार इब्राहीमगंज के रहने वाले अनूप जैन (38) ने अपनी शिकायत में बताया की वह अशोका गार्डन में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का ऑफिस संचालित करते हैं। बीती 21 मार्च को उनके पास एक अज्ञात युवक का व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी और से बात करने वाले युवक ने कहा कि आपका बिजली बिल जमा नहीं हुआ है, इसलिये आपका कनेक्शन एक घंटे के भीतर काट दिया जाएगा। आरोपियों ने उनके पिता का नाम भी बताया, क्योंकि मीटर उन्हीं के नाम पर है। अनूप के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में दुकान में नया बिजली मीटर लगवाया था, इसलिए उन्हें विश्वास हो गया कि यह फोन बिजली विभाग से ही है, और शायद किसी तकनीकी खामी के कारण बिल न भरने का मैसेज आ रहा है। आगे बात करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति उन्हें मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कर वहीं से ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। उसके झांसे में आकर अनूप ने ऐप डाउनलोड किया तो उनके मोबाइल का एक्सेस जालसाजो के पास पहुचं गया और ठगो द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलॉइन शॉपिंग कर ली गई। कुछ देर बाद उनके पास खाते से 51 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। - दोबार बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कॉर्ड ब्लॉक करने के बहाने ठगा क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन होने के बाद उनके पास एक और अनजान नंबर से फोन आया। इस बार बात करने वाले फरेबी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनसे कहा कि क्या आप ऑनलॉइन शांपिग कर रहे है, क्योकिं आपके क्रेडिट कार्ड का उपयोग ऑनलॉइन शांपिग में लगातार अलग-अलग खातो में पैमेंट करने के प्रयास के लिये किया जा रहा है। इस पर अनूप ने सारी बात बताई और अपना कार्ड ब्लॉक करने को कहा। जालसाज ने कार्ड ब्लॉक करने से पहले कुछ प्रोसेस करने का कहते हुए एक एपीके फाइल भेजी। - एपीके फाइल डाउनलोड करते हुए खाते से निकल गये लाखो रुपये एपीके फाइल भेजने के कुछ देर में फरियादी अनूप के मोबाइल पर दूसरे नंबर से फोन आया उसे बताया गया कि आपके दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे दोनों बैंक खातों के नंबर पूछे। पीड़ित ने एकांउट नंबर बता दिये, इसके बाद आरोपियों ने एक एपीके फाइल भेजी। जिस पर फाइल पर क्लिक करने के बाद उनके अलग-अलग खातों से तीन बार में 5.5 लाख रुपए निकल गये। पुलिस मोबाइल नंबर और जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनके आधार पर आरोपियो की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है, साथ ही फरियादी की रकम को सुरक्षित रखने के लिये उन एकाउंट को फ्रीज भी कराया जा रहा है। जुनेद / 29 मार्च