क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


- ब्लैड मारने के साथ ही मुक्को से भी की मारपीट, मौके से हो गया फरार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के सुरक्षित स्थानो में आने वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर जेबकट द्वारा पकड़े जाने पर एक व्यक्ति को ब्लेड से हमला कर घायल किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है की शनिवार दोपहर बस में चढ़ते समय मुसाफिर ने जेबकट को उस समय रंगे हाथो पकड़ लिया जब वह उनका माल पार करने का प्रयास कर रहा था। पकड़े जाने पर बदमाश ने उन पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। लहूलुहान कर दिया। स्टेशन के बाहर सरेराह हुई इस वारदात के दौरान हड़कंप मच गया। घायल फरियादी और बदमाश के हाथ में हथियार देख आासपास खड़े लोग भी मदद की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से भिंड निवासी संजीव कुमार (42) वर्तमान में बंगरसिया क्षेत्र में रहते हैं। दोपहर करीब 12 बजे वे ग्यारह मील जाने के लिए स्टेशन के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। मंडीदीप जाने वाली बस के आने पर संजीव उसमें चढ़ने लगे। उसी समय एक अज्ञात युवक ने उनकी पैंट की जेब में हाथ डालकर पर्स निकालने का प्रयास किया। एहसास होते ही संजीव ने तेजी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। रंगे हाथ पकड़े जाने पर बदमाश ने पहले तो खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश की लेकिन संजीव की पकड़ मजबूत होने से बदमाश घबरा गया और उसने जेब से आधी कटी ब्लेड निकालकर संजीव पर कई वार कर दिये। ब्लैड से वार करने के साथ ही बदमाश ने ने उनके चेहरे और सिर पर मुक्के भी मारें। मदद के लिये संजीव ने शोर मचाया लेकिन बदमाश के हाथ में ब्लेड देख कोई मदद के लिये आगे नहीं आया। इसके बाद बदमाश खुद को छुडा़कर वहॉ से भाग गया। बाद में घायल संजीव कुमार बस ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से गोविंदपुरा थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस हुलिये के आधार पर फरार अज्ञात बदमाश की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। जुनेद / 29 मार्च