क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


- शादी के 8 साल बाद हो गया था पत्नी से तलाक, दोनो बच्चे रहते है पत्नी के पास - भाई ने फंदे पर लटका देखा था शव, बच्चो को लेकर तनाव में रहने की बात आई सामने भोपाल(ईएमएस)। शहर के उपनगर बैरागढ़ थाना इलाके में रहने वाले एक किराना कारोबारी ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के शव को रविवार तड़के सबसे पहले उसके भाई ने फंदे पर लटका देखा। बाद में सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नीलकंठ कॉलोनी शिव मंदिर के पास बैरागढ़ में रहने वाले उमेश कुमार खत्री पिता हेमंत कुमार खत्री (41) किराना कारोबारी थे, साथ ही वह फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे। थे। उनके भाई अजीत ने बताया कि उमेश की शादी साल 2007 में शादी हुई थी, उनके दो बच्चे है, बाद में साल 2016 में उनका पत्नी से तलाक हो गया था। दोनों बच्चे पत्नी के पास हैं। रविवार तड़के जब भाई घर में स्थित दुकान में पहुचां तो उसे उमेश का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। भाई ने परिजनों व पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है, कि घटनास्थल की छानबीन के दौरान फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। वहीं शुरुआती बातचीत में परिजनों ने भी आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है। हालांकि परिजनों का कहना है, कि पत्नी से तलाक के बाद बच्चों को लेकर वह मानसिक तनाव में रहते थे। मामला कायम कर पुलिस ने रविवार दोपहर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 29 मार्च