क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा थाना अतंर्गत एनएच 30 रोड सिहोरा में खुड़ावल मोड़ के पास कार में अवैध शराब लेकर जा रहे दो शराब तस्कारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 24 पेटी अंग्रेजी शराब एवं शराब खरीदने के लिए रखे 54 हजार 500 रुपए जब्त की है| जब्त शराब की कीमत 2 लाख रुपए की बताई गई है| सिहोरा थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गत देर रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम पौड़ा की ओर से सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 21 जेड जी 7413 में अवैध रूप से शराब लोडकर ले जा रहे भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथ जिला कटनी निवासी कार चालक 31 वर्षीय अभय सिंह उर्फ विवेक ठाकुर (गौंड़) एवं 26 वर्षीय ऐजाज अहमद को एन एच 30 रोड सिहोरा में खुड़ावल मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया| तलाशी लेने पर कार में 24 पेटी अंग्रेजी शराब रखीं मिलीं| उक्त शराब के संबंध में पूछताछ पर दोनों ने उक्त अंग्रेजी शराब को ग्राम पोंड़ा की शराब दुकान से खरीदकर अवैध रूप से कटनी ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 2 पेटी में 24 बाटल, 1 पेटी में ब्लेंडर प्राईड की 12 बाटल, 3 पेटी में बैग पाईपर की 36 बाटल, 3 पेटी में 8 पीएम की 36 बाटल, 2 पेटी में बकार्डा मेंगो चिली की 24 बाटल, 2 पेटी में सिग्नेचर विस्की की 24 बाटल, 2 पेटी आरएस कम्पनी के 96 पाव, 2 पेटी में मैजिक मूमेंट कम्पनी के 95 नग पाव, 7 पेटी में गोवा विस्की के 349 पाव शराब कुल कीमत लगभग 2 लाख 14 हजार 200 रूपये एवं शराब खरीदने के लिये रखे 54 हजार 500 रूपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त कर आरोपी अभय उर्फ विवेक सिंह एवं ऐजाज अहमद के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.03