- रांझी, पनागर में वारदाते जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर और रांझी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर बदमाशों ने कटर, लाठी व चाकू से तीन युवकों पर हमला कर घायल कर दिया| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरैना निवासी 19 वर्षीय सनम चौधरी से गत दोपहर लगभग 2 बजे मोहल्ले का अर्पित लोधी शराब पीने के लिए 500 की मांग करने लगा, मना करने पर जातिगत रुप से अपमानित करते हुए उसके चेहरे व गाल पर कटर से तथा लाठी से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह रांझी में बड़ी माई मंदिर मानेगांव निवासी 25 वर्षीय संतोष कोल गत रात लगभग 8.30 बजे मोहल्ले के शुभम कोल, करन कुमार कोल और चिन्टू कोल के साथ बड़ी माई मंदिर में भंडारे के कार्यक्रम में गया था| उसी दौरान समीर वंशकार अपने दो साथियों के साथ आया और गाली गलोज करते हुये शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, मना करने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया| बीच बचाव के दौरान उसके भाई शुभम कोल के हाथ में भी चाकू लगने से चोटे आ गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.04