जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत भट्टा मोहल्ला में एक आटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भटृा मोहल्ला निवासी आटो चालक सौरभ विश्वकर्मा गत रात लगभग 10.30 बजे घर आया और घर पर सामान्य रुप से बातचीत कर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया| रविवार की सुबह लगभग 8 बजे उसके पिता रुपसिंह विश्वकर्मा ने उसे आवाज दिया और दरवाजा खटखटाया, जब सौरभ की आवाज नहीं आई तो उसने डायल 112 को सूचना दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो सौरभ ने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.11