क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत जबलपुर, (ईएमएस)। पाटन–शाहपुरा मार्ग पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शुभम मेहरा (21) के रूप में हुई है, जो पाटन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम अपनी बाइक से पाटन की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और शुभम सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन संभवतः आयशर था, जो घटना के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके। सुनील साहू / शहबाज / 29 मार्च 2026/ 05.35