जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम में प्याऊ स्थापना - शुभारंभ पर मौजूद सदस्य। शाजापुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड शाजापुर नगर विकास प्रस्फुटन समिति, शाजापुर वार्ड क्रमांक 2 द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम को लेकर सूर्या जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। रविवार को प्याऊ की स्थापना पर मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत तथा विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक नाथ योगी, गोकुलसिंह पंवार, बाबुलाल सोलंकी, सभापति प्रतिनिधि सतीश राठौर, कोमल मैहर, अशोक सोनी, राजेन्द्र व्यास, तृप्ती सोनी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विकास समिति के अध्यक्ष मंगल नाहर ने की। इस दौरान सर्वप्रथम प्याऊ का शुभारंभ विधिवत रूप से जल पात्रों का पूजन कर किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव चंचल नाथ योगी ने किया व अंत में आभार उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने माना। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर समिति पदाधिकारी पंकज शिवहरे, नितिन गोठी, सुनील वर्मा, डा.जितेन्द्रसिंह पंवार, अर्जुन चौधरी, शेखर वर्मा, सचिन भदौरिया, राजेश बरेठा, सागर सोनी तथा परामर्शदाता बहादुर सिंह, महेंद्र कुमार, चेतना नागर, ऋतु पाराशर सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 29 मार्च 2026