* कर्णावती एक्सप्रेस अब बांद्रा टर्मिनस से ओरिजिनेट/टर्मिेनेट होगी; वंदे भारत एक्सप्रेस 20 कोचों के साथ चलेगी अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की जानकारी हेतु अधिसूचित किया जाता है कि (i) ट्रेन संख्या 12933/12934 मुंबई सेंट्रल – वटवा / अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस का टर्मिनल मुंबई सेंट्रल से बदलकर बांद्रा टर्मिनस किया जाएगा तथा (ii) ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या अस्थायी रूप से 16 से बढ़ाकर 20 की जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे और यह ट्रेन 01.04.2026 से 27.04.2026 तक (प्रारंभिक यात्रा तिथि से) 20-कोच रेक के साथ चलेगी। विनीत ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12933/12934 बांद्रा टर्मिनस – वटवा / अहमदाबाद – बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस, 01.04.2026 से 27.04.2026 तक (प्रारंभिक यात्रा तिथि से) अस्थायी रूप से मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से प्रारंभ/समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस से 13:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन संख्या 12934 बांद्रा टर्मिनस पर 12:30 बजे पहुंचेगी। मध्यवर्ती स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/29 मार्च