क्षेत्रीय
29-Mar-2026


अप्रैल के प्रथम सप्ताह शुरू होगा 700 मीट्रिक टन फ़्रेश कचरे के निस्तारण का नया प्लांट अलीगढ़ (ईएमएस)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन एवं महापौर प्रशांत सिंघल तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के कुशल नेतृत्व में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर को जीरो वेस्ट सिटी बनाने की दिशा में व्यापक और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मथुरा बाईपास स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट पर वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निस्तारण कार्य ने अब तीव्र गति पकड़ ली है जिससे शहर को कचरे के बदनुमा दाग से मुक्ति दिलाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। नगर आयुक्त की सतत निगरानी, निरीक्षण और मॉनिटरिंग के फलस्वरूप लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे के विशाल ढेर में से विगत 3दृ4 माह में रिकॉर्ड लगभग 3 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा चुका है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अलीगढ़ को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम होने जा रही है। मथुरा बाईपास स्थित शेष कचरे का भी शीघ्र निस्तारण करते हुए सितंबर 2026 तक इस कचरे के पहाड़ को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा। रविवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी एवं संबंधित एजेंसी के अधिकारियों के साथ मथुरा बाईपास स्थित कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को और अधिक गति देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी 4दृ5 दिनों में 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाला नया फ्रेश कचरा निस्तारण प्लांट पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले 6 माह में नगर निगम की सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जहां पूर्व में शहर से प्रतिदिन लगभग 400दृ450 मीट्रिक टन कचरा एकत्र होता था, वह अब बढ़कर 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज (शुल्क) में भी अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है, जो लगभग ₹48 लाख प्रति माह से बढ़कर 86 रूपये लाख प्रति माह हो गई है। एजेंसी के प्रमुख दायित्वः लगभग 10 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण। 700 टन प्रतिदिन ताजा ठोस अपशिष्ट की डिज़ाइन, निर्माण एवं संचालन (क्मेपहद, ठनपसक, व्चमतंजम) आधार पर 20$5 वर्षों तक प्रोसेसिंग। ईएमएस / 29/03/2026