राज्य
29-Mar-2026


सिमडेगा(ईएमएस)।सिमडेगा पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन को जलाने की कोशिश करने वाले पीएलएफआई के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इनका पीएलएफआई संगठन से संबंध रहा है। इससे पहले 20 मार्च को इस घटना के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि सिमडेगा जिले में लचरागढ़ से ओड़गा रोड तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसका अस्थायी कैंप जलडेगा थाना क्षेत्र के कारीमाटी, पांगुर में है, जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन रखे जाते हैं। इस वर्ष में 25-26 जनवरी की मध्यरात्रि अपराधियों ने लेवी वसूलने के इरादे से कैंप में खड़े वाहन में आग लगाने की कोशिश की थी। इन्हीं मे से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। कर्मवीर सिंह/29मार्च/26