कलश यात्रा , महाआरती , छप्पन भोग , सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकुल द्विवेदी की भजन संध्या जैसे कई बड़े कार्यक्रम होंगे अलीगढ़ (ईएमएस)। महानगर के मध्य स्थित भव्य वार्ष्णेय मंदिर का 26 वाँ भव्य पाटोत्सव समारोह विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । इस संबंध में मंदिर कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप बालों एवं मदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि इस वर्ष वार्ष्णेय मंदिर का 26 वाँ पाटोत्सव समारोह मनाया जा रहा है । इस पाटोत्सव कार्यक्रम के लिए वार्ष्णेय मंदिर पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं । मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया है ठाकुर जी समेत सभी विग्रहों की पोशाक भी वृन्दावन के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है । विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने खुद आगे बढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देना प्रारम्भ कर दिया है । वार्ष्णेय मंदिर सोसायटी के मार्गदर्शक एल डी वार्ष्णेय के अनुसार 30 मार्च 2026 दिन सोमवार , चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी को दाऊजी मंदिर महावीर गंज से साँय 4ः00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी , जो महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वार्ष्णेय मंदिर पर संपन्न होगी । वार्ष्णेय मंदिर के परम भक्त दिनेश चंद्र भट्टे वाले, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, बृजेश कंटक के अनुसार 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को पाटोत्सव कार्यक्रम का मुख्य कार्यक्रम रहेगा । जिसमें प्रातः 9ः00 बजे दुग्ध अभिषेक , प्रातः 11ः00 श्री वासुदेवाय महायज्ञ, दोपहर 12ः00 बजे प्रसादी, साँय 6ः00 बजे फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन व रात्रि 7ः00 बजे महाआरती का कार्यक्रम रहेगा । महाआरती में 2100 दीपकों से ठाकुर जी की आरती की जाएगी जो अपने आप में अनुपम होगी । वार्ष्णेय मंदिर के परम भक्त गौरव पीतल, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट एवम राहुल स्क्रैप के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे से बाल कार्यक्रम रहेंगे जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चों की रूप सज्जा प्रतियोगिता भी रहेगी । मंदिर के परम भक्त राजू गनपत एवं गौरव एल्ड्राप के अनुसार 3 अप्रैल को ही सांय काल 7 बजे से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ास्थल पर भव्य भजन संध्या में वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकुल द्विवेदी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे और राधा कृष्ण की भक्ति का रस बरसाएंगे। पाटोत्सव समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए हुई इस पत्रकार वार्ता में राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले , एल डी वार्ष्णेय,कृष्णा गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता , गुलाब चंद सुपारी वाले, दिनेश चंद्र गुप्ता भट्टे वाले, राहुल गुप्ता स्क्रेप, राजू गनपत, बृजेश कंटक, दुर्गेश वार्ष्णेय , घनेन्द्र वार्ष्णेय, नितिन स्वरूप वेबसाइट, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, गौरव पीतल, अमित किताब, जीतेन्द्र जीतू, संदीप वार्ष्णेय घी, सुमित गोटेवाल, विवेक गुप्ता पलक, गौरव एल्ड्रॉप, कान्हा वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, ख्यालीराम वार्ष्णेय, जय प्रकाश जिन्क, गिरीश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय सासनी वाले, कन्हैया लाल वार्ष्णेय, विमल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे । ईएमएस / 29/03/2026