सिमडेगा(ईएमएस)।हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में रविवार को प्रतिष्ठित जमनलाल अवार्ड से सम्मानित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर हॉकी सिमडेगा के पदधारियों और काफी संख्या में हॉकी खिलाड़ियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और माला पहनकर उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे सिमडेगा जिले और झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मनोज कोनबेगी ने ग्रास रूट से हॉकी के लिए कार्य किया। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा और झारखण्ड का नाम ऊंचा हुआ है।हॉकी सिमडेगा के उपाध्यक्ष कमलेश मांझी ने कहा कि टीम लीडर की प्रेरणा से हॉकी सिमडेगा अच्छा कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय फलक पर इसका नाम है।वही हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हॉकी खिलाड़ियों ने भी इसे खुशी जाहिर करते हुए इसे सिमडेगा के लिए गर्व का विषय बबताय। मनोज कोनबेगी ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं बल्कि सबों का है। उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार में मिली पांच लाख रु की राशि का सदुपयोग करते हुए इससे हॉकी के विकास का कार्य करेंगे। कर्मवीर सिंह/29मार्च/26