राज्य
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने संशोधित बजट अनुमानों में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और बिजली सब्सिडी के लिए आवंटन बढ़ाया है। बिजली सब्सिडी 3,849 करोड़ रूपये से 4,200 करोड़ रूपये हुई, जबकि महिला बस यात्रा सब्सिडी 440 करोड़ रूपये से 670 करोड़ रूपये हो गई। इसके विपरीत, आईटी परियोजनाओं के फंड में भारी कटौती की गई है। वित्त विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए रिवाइज्ड एस्टीमेट (आरई) के आंकड़ों से पता चला है कि बिजली सब्सिडी के लिए खर्च बढ़ाकर लगभग 4,200 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि इस साल के लिए बजट एस्टीमेट (बीई) 3,849 करोड़ रुपये था। यह बदलाव उपभाेक्ताओं के नंबर बढने के कारण बिजली सब्सिडी स्कीम के तहत बकाया चुकाने और ज़्यादा मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026