राज्य
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाने की तैयारियां तेज हैं, जिसमें एक हजार से अधिक भव्य आयोजन होंगे। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महासचिव ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। एक अनुमान के अनुसार इस बार हनुमान जयंती पर एक हजार से अधिक आयोजन होंगे। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर की किल्लत अब दूर हो रही है। लिहाजा आयोजन भव्य होंगे। इन आयोजनों की भव्यता को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महासचिव सुरेश शर्मा ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दो अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती से सनातनियों की अटूट आस्था जुड़ी है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026