राज्य
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में दस दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। सड़कों पर गंदा पानी बहने से आवाजाही मुश्किल हो गई है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। फैक्ट्री संचालकों का आरोप है कि नियमित सफाई न होने के कारण यह स्थिति है, जिस पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय विधायक ने सोमवार तक समाधान का आश्वासन दिया है। लोगों का कहना है कि सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारी आते हैं, समस्या देखते हैं और बिना समाधान किए लौट जाते हैं। घरों के आगे गंदा पानी जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय विधायक ओपी शर्मा का कहना है कि समस्या की जानकारी पहले से है और सोमवार को इसका समाधान कराया जाएगा। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026