राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के शकूरपुर स्थित शिवाजी पार्क जेजे कॉलोनी में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026