राज्य
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। शालीमार बाग में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर भाजपा और आप आमने-सामने हैं। आप इसे गरीबों के घरों पर कार्रवाई बता रही है, सौरभ भारद्वाज ने एक बच्चे का वीडियो साझा किया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया, कहा कि पूर्व आप विधायक वंदना कुमार ने अस्पताल की सड़क पर कब्जा किया था। भाजपा ने आप पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इंटरनेट मीडिया पर साझा एक बच्चे के वीडियो साझा किया जिसमें वह बच्चा घर टूटने के नोटिस पर दिल्ली सरकार से सवाल कर रहा है।इस पर आप नेता ने लिखा कि कि जेन-जी के बाद जो बच्चे आ रहे हैं वो भी भाजपा डरते नहीं हैं, सच बोल रहे हैं। यह बच्चा सीएम के विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है और सरकार की पोल खोल रहा है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026