नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में एक घोषित अपराधी अयूब उर्फ सलमान और एक शातिर लुटेरे सलीम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। सलीम के पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल और चाकू बरामद हुआ। अयूब 2021 के चोरी मामले में फरार था। दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है, उनके नेटवर्क की भी पड़ताल हो रही है। पहली कार्रवाई में हरि नगर थाना पुलिस की टीम 26 मार्च को डीडीए पार्क, स्वर्ग आश्रम रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी चलाते हुए नजर आया। पुलिस को देखते ही उसने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026