राज्य
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली यातायात पुलिस विकास मार्ग को जाम मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। पिछले तीन महीनों में अवैध पार्किंग के लिए 11,000 चालान किए गए हैं और 198 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यू-टर्न बनाकर यातायात को सुधारा है, जिससे यात्रा का समय कम हुआ है। कड़कड़ी मोड़ पर भी जाम खत्म करने के प्रयास जारी हैं, क्योंकि अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बनी हुई है। पुलिस ने इस साल तीन माह में विकास मार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन के 11 हजार चालान किए हैं। इसमें अधिकतर चालान अवैध पार्किंग के हैं। यातायात पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-1 विजयांता गोयल आर्या ने कहा कि विकास मार्ग पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026