नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला शिक्षिका पर उसके चचेरे भाई ने लोहे की सरिये से हमला कर दिया। शिक्षिका ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने 26 मार्च को आरोपित भाई जसवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 18 मार्च को हुई थी। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 26 मार्च को आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय ज्योति साईं बाबा एन्क्लेव, नजफगढ़ में परिवार के साथ रहती हैं और दिचाऊ कलां के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026