राज्य
इन्दौर (ईएमएस) प्रेमानंद महाराज के सान्निध्य में माता बगुलामुखी सिद्धपीठ आनंद बाजार पर यज्ञ हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित हुए। सिद्धपीठ पर हवन के अलावा दिन भर यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजन किए गए। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे समाजसेवा से जुड़ें और अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें। मंदिर ट्रस्ट की ओर से बच्चियों की शिक्षा और जरुरतमंदों की सहायता सहित अनेक सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज विगत 42 वर्षों से माता बगुलामुखी की साधना कर रहे हैं और इस सिद्धपीठ से लगभग दो हजार परिवार जुड़े हुए हैं। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026