इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय वर्ल्ड कप चौराहा पिपल्याहाना के समीप स्थित कांकड़ बस्ती में संस्था केसरी द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कल फलों का वितरण किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, जिला संयोजक और संस्था केसरी के अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में पूरी टीम ने यह सेवा कार्य किया। इस दौरान बस्ती की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों को कहा कि हम सभी को भगवान महावीर के सिद्धांतों का पालन करते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। मांसाहार से बचना चाहिए और बुरे कार्यों से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद राजीव जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक अधिकारी, संदीप रहाने, अभिषेक कामरा, ऋषभ जैन, सीए वैभव जैन आदि उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026