राज्य
इन्दौर (ईएमएस) रेसकोर्स रोड मार्निंग वाकर ग्रुप द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर कल प्रभातफेरी निकाली जिसमें महिलाओं ने केसरिया साड़ियों और पुरुषों ने श्वेत परिधानों को धारण कर भाग लिया। इस दौरान जयकारों से गूंजे वातावरण ने भगवान महावीर के अहिंसा, संयम और करुणा के संदेश को फैलाने का कार्य किया। प्रभात फेरी का समापन समता भवन में धर्मसभा के साथ हुआ, जहां महावीर के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वैभव नागौरी, मनीष सुराना, सुरेश जैन, निलेश साकलेचा, राजेश चोरडिया आदि उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026