राज्य
30-Mar-2026
...


- टास्क फोर्स की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली (ईएमएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 4.5 करोड़ रुपये कीमत की साइकोट्रॉपिक दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह सीक्रेट जानकारी के आधार पर की गई। 17 मार्च 2026 को एएनटीएफ को उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके में ड्रग्स की खेप की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण राठी की अगुवाई में टीम ने शिव विहार तिराहा, जोहरीपुर रोड पर जाल बिछाया। यहां एक युवक को एक नाबालिग के साथ बाइक पर ड्रग्स ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान नितिन पाठक के रूप में हुई। उसके पास से मौके पर 11,900 अल्प्राजोलम टैबलेट (1.912 किलोग्राम) और 825 ट्रामाडोल टैबलेट (0.491 किलोग्राम) बरामद की गईं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के भोपुरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां से 1.218 किलोग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। इस मामले में दुकान मालिक प्रेम सिंह यादव को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया। जांच आगे बढ़ाते हुए 21 मार्च को पुलिस ने लक्ष्मी नगर निवासी शालू कुमार के घर पर छापा मारा। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026