क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 108 संजीवनी एक्सप्रेस के अंतर्गत नई एम्बुलेंसों का शुभारंभ किया जा रहा है। इस क्रम में 31 मार्च 2026 को नया रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सुबह 10 बजे 375 नई इमरजेंसी एम्बुलेंस और 5 नियो-नेटल एम्बुलेंस नवजात शिशुओं के लिए, का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों तक त्वरित और गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को इससे बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/30 मार्च 2026