हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली रानीपुर की सुमननगर चैकी पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोका गया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक व नगदी बरामद की। तस्कर के पास से बरामद की गई बाइक पर फर्जी लगी नम्बर प्लेट पाई गयी। पुलिस ने आरोपी को सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर की सुमननगर चैकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित खाली मैदान के पास बाइक सवार एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम स्मैक और 900 रूपये की नगदी बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रूपये आंकी जा रही है। आरोपी से बरामद की गई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र शिवलाल सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपल साना थाना-ठाकुरद्वारा जनपद मुरदाबाद उ0प्र0 हाल निवासी व्वाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग पर किरायेदार सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/30 मार्च 2026