जबलपुर, (ईएमएस)। केन्ट थानान्तर्गत कल सुबह लगभग 4 बजे सदर स्थित यादगार चौक के समीप बहन के घर से लौट रहे युवक का स्कूटी सवार दो युवकों ने पीछा किया और उसे रोककर पूछा कि गांजा कहां मिलता है। युवक के मना करने पर स्कूटी में पीछे बैठेएक युवक ने उसकी पीठ पर धारदार चीज से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से दहशत में आया युवक भागकर घर आ गया और उसने दूसरे दिन घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। केन्ट पुलिस ने बताया कि ग्राम भीटा टेमर निवासी आकाश भूमिया कल शाम लगभग 6 बजे अपनी बहन के घर ग्राम पड़रिया पनागर चौक समारोह में गया था जहां से सुबह 4 बजे अपने छोटे भाई विकास व पड़ोसी बिट्टू के साथ वापस आ रहा था तभी सदर में यादगार चौक के समीप उसे स्कूटी सवार दो लड़के मिले जो उसका पीछा करते हुए चौपाटी तक आ गये। आरोपियों ने उससे पूछा कि गांजा कहां मिलेगा। आकाश के मना करने पर स्कूटी में पीछे बैठे एक लड़के ने उसकी पीट कर धारदार चीज से हमला कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 1.06