क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थानान्तर्गत पुरानी बस्ती अधारताल में स्थित एक डेरी में मवेशियों का दूध दोहने का काम करने वाले युवक ने डेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। अधारताल पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती अधारताल निवासी गोविंद प्रसाद बर्मन की डेरी में गत तीन माह से ऋषिनगर अधारताल निवासी मनीष यादव मवेशियों का दूध दोहने का काम करता था जो डेरी में ही रहता था। कल जब गोविंद मनीष को काम के लिए जताने पहुंचा तो देखा कि मनीष डेरी के कमरे में सीमेंट सीट की छत की पाईप में रस्सी से फांसी लगाकर लटका हुआ था जिसकी मौत हो गई थी। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026