क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


- बारात में घोड़ी किराए पर चलाने का काम करता था मृतक जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थानांतर्गत स्लॉटर हाउस के समीप सोम- मंगल की दरमियानी रात लगभग 12.30.बजे शादी में घोड़ी किराए से चलाने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि स्लॉटर हाउस के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने घोड़ी हटाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद 24 वषीय मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल सादिल को परिजन तत्काल विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ही उसने दम तोड दिया। इस घटना में एक अन्य युवक के भी घायल होने की खबर है। परिजनों ने बताया कि मोनू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में पांच से छह लोगों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर कई वार किए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। इस संबंध में हनुमान ताल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बारातों में घोड़ी उपलब्ध कराने का काम करता था। इसी दौरान घोड़ी हटाने को लेकर उसका जीशान नामक युवक से विवाद हुआ था। संभवत: इसी रंजिश के चलते जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोनू पर चाकुओं से हमला किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अजय पाठक / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 2.32