राज्य
31-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कृषि महाविद्यालय, जबलपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. जयंतa भट्ट के मुख्यआतिथ्य में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय, पुणे द्वारा वित्त पोषित, अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना (प्याज एवं लहसुन) की अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्यानिकी विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाति बाचें, एवं परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अखिलेश तिवारी ने उपस्थित रहकर किसानों का मार्गदर्शन किया। तकनीकी सत्रों में डॉ. बी. पी. बिसेन (सह-प्राध्यापक, उद्यानिकी, डॉ. यू.के. चंदेरिया (पादप रोग वैज्ञानिक), डॉ. रजनी शर्मा (सहायक प्राध्यापक, उद्यानिकी), तथा डॉ. आर. पी. जायसवाल (क्षेत्र विस्तार अधिकारी) ने विशेषज्ञों के रूप में अपनी उपस्थिति हुए। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्याज एवं लहसुन की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों और आधुनिक भंडारण विधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पश्चात पात्र किसानों को आधुनिक कृषि किट वितरित की गई, जिसमें जैव उर्वरक, जल विलेय रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक, और खरपतवार नाशक शामिल थे। कार्यक्रम के क्रियान्वयन में उद्यानिकी विभाग के यंग प्रोफेशनल डॉ. सौरभ यादव, डॉ. शुभम अहिरवार, हिमांशु वर्मा एवं फील्ड अस्सिटेंट अमित कुमार और गनपत पटेल का सराहनीय योगदान रहा। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 1.30