मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहें ब्रॉडकास्ट इंजीनियर ब्रिटेन के इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की अचानक हुई मौत से सनसनी फैल गयी है। लैंगफोर्ड को मुंबई के पांच सितारा ट्राइडेंट होटल में मृत पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इयान 24 मार्च से ही होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर रखा था। वहीं पुलिस के अनुसार आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम करने वाले एक ब्रिटिश नागरिक की मौत का मामला सामने आया है। वह उम्र 76 वर्ष के थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में पहुंच गये थे पर जब 30 मार्च को उनके कमरे में फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद होटल स्टाफ ने कमरे पर पहुंचकर आवाज दी। कोई जवाब न . मिलने पर उन्होंने मास्टर चाबी से कमरा खोला और उन्हें फर्श पर मृत पाया गया। . होटल के डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ईएमएस 31 मार्च 2026