31-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर खासी गहमा-गहमी बनी हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता गोपी कौशिक की देखरेख में प्रारंभिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के पश्चात विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। 3 अप्रैल को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की मैदानी तस्वीर साफ होगी कि किस पद के लिए कीने उमीदवार खड़े हैं। इससे पहले अधिवक्ता संघ में खुशी की लहर तब दौड़ पड़ी जब दो पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अर्थात इन पदों के लिए एकमात्र नामांकन जमा हुए। इस चुनाव में क्रीड़ा सचिव के पद पर हरिशंकर श्रीवास और क्रीड़ा सचिव (महिला) पद में कु. सावित्री धांधी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाईयां दी गई। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता गोपी कौशिक, वर्तमान सचिव नूतन सिंह ठाकुर व अन्य अधिवक्ताओं ने इन्हें बधाइयां दी बताया जा रहा हैं की जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने खड़े हो मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अध्यक्ष पद के लिए संजय जायसवाल, शिवनारायण सोनी, गणेश कुलदीप और राकेश दुबे के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। उपाध्यक्ष पद के लिए रवि शर्मा, बद्री मोदी, बालकराम बरेठ, दीपक दुबे, अब्दुल नफीस खान और एस.वी. पुरोहित ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष (महिला) के लिए उर्मिला भगत, मंजुला पासवान और सरिता पांडे के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर रघुनंदन सिंह, सुनील यादव और चंद्रदीप शर्मा आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए किरनभान शांडिल्य, अमरनाथ कौशिक और पुरुषोत्तम गोयल ने दावेदारी पेश की है। सह सचिव, महिला सहसचिव, ग्रंथालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर भी कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिससे यह चुनाव काफी प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है। चुनाव प्रक्रिया अंतर्गत नाम वापसी 03 अप्रैल दोपहर 12 से 2 बजे तक, मतदान की तिथि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 8:30 से शाम 4 बजे तक, मतगणना एवं परिणाम 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से होगा। 31 मार्च / मित्तल